श्रावस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिकापुर खुर्द में तैनात शिक्षिका व इकौना के भांभोपारा निवासी शिवानी मिश्रा का चयन यूपी पीसीएस में हुआ है। वहीं, नायब तहसीलदार जमुनहा के पद पर तैनात रहे डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा का भी चयन यूपी पीसीएस में हुआ है।
इकौना विकास क्षेत्र के ग्राम भांभेपारा निवासिनी शिवानी मिश्रा गिलौला के उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिकापुर खुर्द में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। पति धनंजय मिश्रा वर्तमान समय में गिलौला के प्राथमिक विद्यालय औरैया निधान में शिक्षक हैं। शिवानी मिश्रा का चयन यूपी पीसीएस में हुआ है, जिन्हें 57वीं रैंक मिली है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, पति, जेठ व ससुर को दिया है।
वहीं, जमुनहा तहसील में तैनात नायब तहसीलदार व बहराइच के गायघाट निवासी डॉ. अवनीश कुमार मिश्र का चयन भी यूपी पीसीएस सेवा में हुआ है। उन्होंनेे डिप्टी कलेक्टर पद पर 16वीं रैक प्राप्त की है। नायब तहसीलदार इससे पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता, लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी व झारखंड में पीसीएस में चयनित हो चुके हैं। उन्होंने एमए, बीएड, नेट, जेआरएफ व पीएचडी की उपाधि हासिल की है।