फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दीमक की भेंट चढ़ा बैडमिंटन कोर्ट, मरम्मत कार्य शुरू

Sun, 20 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मरम्मत करते श्रमिक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बने बैडमिंटन कोर्ट की फर्श को दीमकों ने खोखला कर दिया है। ऐसे में खिलाड़ियों को खेलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल विभाग ने इस स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया था। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट सहित कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स जैसे खेलों की सुविधाएं हैं। बैडमिंटन कोर्ट के फर्श निर्माण में प्रयोग की गई लकड़ी को दीमक लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। खिलाड़ियों को डर सताता है कि खेलते समय कमजोर लकड़ी पर पैर पड़ने से उन्हें चोट लग सकती है। खिलाड़ियों की इस समस्या को दूर करने के लिए खेल
विज्ञापन

फर्श के मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। उसमें प्रयोग होने वाली लकड़ी जयपुर से आती है ऐसे में उसे यहां तक पहुंचने में समस्या हो रही है। हालांकि लकड़ी का आर्डर दे दिया गया है। फर्श को खोलने का काम चल रहा है। लकड़ी पहुंचते ही फर्श में लगाकर काम पूरा करा लिया जाएगा। इस बार फर्श में विशेष तकनीक का प्रयोग किया गया है। दीमक रोधी दवा डालने के लिए चेंबर बनाए गए हैं। इससे अब यह समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
विज्ञापन

- बृजेश कुमार सोनी, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें