फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 640 केंद्रों पर हुई साक्षरता परीक्षा

Sun, 20 Sep 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय सिसवा में साक्षरता परीक्षा देती महिलाएं।
विज्ञापन
श्रावस्ती। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले में साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए बनाए गए 640 केंद्रों पर करीब 10 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। नवसाक्षरों में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह रहा। शिक्षा विभाग की ओर से असाक्षरों को अक्षर ज्ञान और सामान्य गणित की जानकारी देने के बाद उनके शिक्षण स्तर के आकलन के लिए परीक्षा कराई गई। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि यह अभियान समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर एवं सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। साक्षरता व्यक्ति को दैनिक जीवन में निर्णय लेने, जरूरी जानकारी समझने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करती है। जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि औपचारिक शिक्षा से वंचित वयस्कों को साक्षर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। परीक्षा में शिक्षकों, प्रेरकों और विभागीय कार्मिकों ने परीक्षार्थियों को सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें