फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर तोड़ महंगाई ने बिगाड़ा घर व रसोई का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। इससे सिर्फ रसोई ही नहीं घर का भी बजट बिगड़ चुका है। इसके लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। ऐसे में सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जए। ताकि आम जनमानस को सहूलियत मिल सके। यह बातें सोमवार को भिनगा में धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कही।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भिनगा में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह से असफल हो चुकी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण डीजल व पेट्रोल सहित खाद्य तेल, रसोई गैस, खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं। लगातार बढ़ती महंगाई ने जहां आम जन के घर व रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं इस महंगाई के दौर में लोगों के सामने अपने परिवार को चलाने में मुश्किल हो रही है।
इतना ही नहीं इस सरकार में किसान, मजदूर पेशा, नौकरी पेशा सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। वहीं अमन पांडे ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई कमर तोड़ रही है। जो आम जनमानस को राहत न दे सके। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार भिनगा को सौंपा। इस मौके पर मोहम्मद असलम खान, पंकज श्रीवास्तव, चंद्रपाल, अनिल कुमार त्रिपाठी व मोहम्मद अहमद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें