फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में गुणवत्ता पर दिया जाए ध्यान

विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में संचालित विकास कार्यों की गुरुवार को डीएम ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों से टीम भावना से कार्य करके जिले में विकास को गति देने को कहा। वहीं औचक निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम यशु रुस्तगी ने कहा कि जिले में विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं की ओर से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। औचक निरीक्षणों में यदि किसी भी निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता की कमी मिली तो संबंधित संस्था के साथ-साथ विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई होगी।
आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में देखा कि जिले में 72144 लाभार्थी परिवारों को चिह्नित तो किया गया है, लेकिन अब तक केवल 50244 को ही गोल्डन कार्ड मिल पाया है। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि वह व्यक्तिगत रुचि लेकर सभी को गोल्डन कार्ड मुहैया कराए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में दो लाख 12 हजार 792 कार्ड धारक हैं। इनमें से अब तक एक लाख 82 हजार 160 कार्ड धारकों का ही आधार से प्रमाणीकरण हो पाया है।
विज्ञापन

इस पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि शतप्रतिशत कार्ड धारकों की आधार फीडिंग तेजी से कराया जाए। धान खरीद की समीक्षा में दिखा कि अब तक 947 किसानों से धान खरीदा गया है। इसमें लक्ष्य 28400 मीट्रिक टन के सापेक्ष 5711.45 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इस पर धान खरीद में तेजी लाने को कहा। गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा में पता चला कि 1052 किसानों का चिलवरिया चीनी मिल पर 1286.77 लाख एवं इटई मैदा चीनी मिल पर 228 किसानों का 260.01 लाख रुपया अवशेष है। इस पर गन्ना अधिकारी को किसानों का बकाया भुगतान कराने का निर्देश दिया। इ
स दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा की। इसमें लक्ष्य 1074 के सापेक्ष मात्र 75 आवास ही पूर्ण मिले। इस पर पीडी से ब्लाकवार अपूर्ण आवासों की सूची बीडीओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान बार्डर एरिया, जल निगम, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास एवं महिला कल्याण, लोक निर्माण, समाज कल्याण विभाग, प्रोबेशन, विकलांग कल्याण, अल्प संख्यक, पशुपालन, सहकारिता एवं वन विभाग, ग्राम विकास सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा हुई।
इस दौरान उप जिलाधिकारी आरपी चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें