फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसे में वृद्धा की मौत, बेटी व नाती घायल

Tue, 02 Sep 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के अहलाद नगर निवासी अनुराधा (63) रविवार शाम बेटी सरोज देवी (43) व नाती आशीष पाठक (22) के साथ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। भिनगा-सिरसिया मार्ग पर अंटा तिराहे के पास बाइक में तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में अनुराधा की मौत हो गई और सरोज व आशीष घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आशीष ने बताया कि भंगहा निवासी उनके रिश्तेदार का निधन हो गया था। सूचना मिलने पर वह नानी अनुराधा व मां सरोज देवी को लेकर बाइक से भंगहा जा रहे थे। अंटा तिराहे के पास ऑटो ने साइड से बाइक में टक्कर मार दी, इससे सभी सड़क पर गिर गए।

राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल नानी व मां को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। नानी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई। आशीष ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें