व्यास भवन में बने पूजा पंडाल में विराजते श्री गणपति। - संवाद
श्रावस्ती। पूजा पंडालों में श्रीगणेश की पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला चल रही है। कहीं गणेश लीला का मंचन, तो कहीं कथा का आयोजन किया जा रहा है। भिनगा के व्यास भवन में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से भगवान श्री गजानन की प्रतिमा की स्थापना की गई है। शनिवार रात मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया। इस दौरान शिव तांडव का मंचन देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसी क्रम में चिल्हरिया मोड़ स्थित पूजा पंडाल में पूरी रात गीत-संगीत का क्रम चलता रहा। जमुनहा क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर व वीरगंज के पुरानी तहसील परिसर स्थित पूजा पंडालों में भी पूजन-अर्चन का क्रम चल रहा है।