फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विद्यार्थियों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की खुराक

Thu, 12 Feb 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा के एक विद्यालय में विद्या​र्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली ​खिलाते कर्मी
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चला रहा है। अभियान के तहत बुधवार को विभाग की टीम ने तीन विद्यालयों के विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिले के कुल 3290 विद्यालयों में एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जा रही है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि 13 फरवरी तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए आरबीएसके की टीम तथा आशा व एएनएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के दौरान जो विद्यार्थी दवा खाने से छूट जाएंगे उन्हें 13 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर दवा खिलाई जाएगी। बुधवार को सेठ प्रभु दास निरंजन कुमार मेमोरियल इंटर काॅलेज नासिरगंज, गुरु प्रसाद इंटर कॉलेज खंडैला तथा बिंद्रा प्रसाद स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैता जानकी नगर जामुनहा के विद्यार्थियों को दवा खिलाई गई। सीएमओ ने बताया कि एल्बेंडाजोल खाने से स्वास्थ पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि भोजन का संपूर्ण पोषण बच्चों को प्राप्त होने लगता है, जिससे उनके शारीरिक व मानसिक विकास को गति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें