फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

Sat, 22 Mar 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राज्यपाल के संभावित कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सूबे की राज्यपाल का भिनगा में 26 मार्च को प्रस्तावित दौरा है। ऐसे में जिला प्रशासन उनके आगमन को लेकर अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 26 मार्च को भिनगा आ सकती हैं। उनके आगमन को लेकर जिला पंचायत व एआरटीओ कार्यालय के मध्य पंडाल लगाया जाएगा। ऐसे में शुक्रवार डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने एसपी घनश्याम चौरसिया, सीडीओ अनुभव सिंह के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही डीएम ने मौजूद अधिकारियों को हेलीपैड बनाने के लिए स्थल चिह्नित कर तत्काल सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, टेंट, लाइट, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि को पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग केपी मिश्रा, डीपीआरओ नंदलाल, ईओ भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें