फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे परिवारों व मजदूरों को प्रशासन ने दिया खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में रहकर मेहनत मजदूरी करने वाले 40 परिवार व 27 मजदूर लॉकडाउन में फंस गए। जो न तो वापस घर जा पा रहे हैं और न ही उनके पास जीविकोपार्जन का सहारा बचा है। इसकी सूचना मजदूरों ने एसडीएम जमुनहा व पुलिस को दी। इसके बाद पहुंचे तहसील व पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें भोजन व खाद्यान्न मुहैया कराया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर निवासी 40 परिवार कई माह से मल्हीपुर थाना क्षेत्र में रह रहे हैं। इनके साथ ही अलीगढ़ जिले के 27 मजदूर भी हैं। यह परिवार व मजदूर मल्हीपुर बाबागंज मार्ग किनारे खाली पड़े मकानों में रह कर लोहारी सहित अन्य रोजगार व मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद यह सभी अब यहां फंस गए हैं। लॉकडाउन के कारण जहां इनका रोजी रोजगार छिन गया, वहीं पास में मौजूद पैसा खर्च हो जाने के कारण अब उनके सामने खाने का संकट भी उत्पन्न हो गया।
ऐसे में भूख से बेहाल इन परिवारों व मजदूरों की ओर से इसकी सूचना उप जिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी व मल्हीपुर पुलिस को दी गई। इसके बाद पहुंचे तहसील व पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों ने सभी को खाद्यान्न मुहैया कराया, ताकि उन्हें खाली पेट न सोना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें