फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ को थाने लाये गये युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। अनुसूचित जाति की युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पूछताछ के लिए एक युवक को कुछ दिन पूर्व गिलौला थाने लाया गया था जो संदिग्ध हालात में थाने के शौचालय में रस्सी के फंदे से लटकता दिखा। पुलिस आननफानन में उसे जिला अस्पताल बहराइच ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों संग पहुंचे परिवारीजनों ने थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। वहीं मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने व दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मृतक के पिता ने थाना प्रभारी, हल्का दरोगा व बीट आरक्षी के विरुद्ध हत्या के आरोप में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र गिलौला के ग्राम मोहमदापुर के मजरा दर्जीपुरवा निवासी ननके उर्फ वजिद अली (22) पुत्र मोहम्मद उमर ने गांव के ही एक अनुसूचित जाति की युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। उसके विरुद्ध गिलौला थाने में एससी-एसटी सहित छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद परिवारीजनों के अनुसार 28 अगस्त को गिलौला पुलिस वजिद अली को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वाजिद अली थाने के शौचालय में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका दिखा जिसे आननफानन में जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं सुबह वाजिद अली का पिता जब खाना लेकर थाने आया तो पता चला कि वाजिद अली ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है व बहराइच ले जाया गया है।
यह जानकारी मोहम्मद उमर ने ग्रामीणों को दी। इस पर थाने के सामने भारी संख्या में ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी के बाद इकौना, सोनवा व मल्हीपुर पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
वहीं मृतक के पिता ने थाना प्रभारी विनोद कुमार, उप निरीक्षक बिजयनाथ यादव तथा हल्का के सिपाही को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। इस बारे में एसपी अनूप सिंह ने बताया कि गिलौला थाने में पुलिस अभिरक्षा मृत्यु के पर तत्कालीन थाना प्रभारी विनोद कुमार, उपनिरीक्षक शशि नाथ पांडेय, उप निरीक्षक विजय नाथ, उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, आरक्षी मुंशी एकलाख खां तथा महिला आरक्षी प्रिया मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच का आदेश दिया गया।
इसी के साथ ही मृतक के पिता की तहरीर पर थाना प्रभारी विनोद कुमार, उप निरीक्षक विजय नाथ यादव हल्का प्रभारी, हमराही व उपनिरीक्षक जेपी सिंह, सीओ पेशकार के विरुद्ध हत्या व भ्रष्टाचार का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें