फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 723 अभ्यर्थियों ने दी आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा

Tue, 09 Jun 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्य​र्थियों की लाइन।
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में तीन दिवसीय आरक्षी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को 723 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 237 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में दूसरे दिन की परीक्षा के लिए पंजीकृत 960 अभ्यर्थियों में से 723 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा के प्रथम पाली में 480 में से 355 उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 480 में से 368 उपस्थित रहे। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र से गुजरना पड़ा। केंद्र के बाहर पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों से पूछताछ कर उन्हें सूची से रोल नंबर खोजने में मदद करते दिखे। अभ्यर्थियों को बायोमैट्रिक परीक्षण के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।


प्रश्नपत्र ने अभ्यर्थियों का छुड़ाया पसीना
उतरौला से परीक्षा देने आई सीमा ने बताया की प्रश्न पत्र कठिन था। गुंजन ने बताया कि समय के आभाव में दो प्रश्न छूट गए हैं। हर्रैया निवासी उमा पांडेय ने बताया कि केंद्र तक पहुंचने में परेशानी हुई। प्रश्न पत्र को पूरी तरह से हल किया है। बलरामपुर निवासी अंकिता ने बताया कि कुछ प्रश्न ऐसे आए थे जो उन्होंने तैयारी के दौरान देखे ही नहीं थे। लेकिन निगेटिव मार्किंग न होने से सभी प्रश्नों को हल किया है।
विज्ञापन

बॉक्स में
फोटो- 69
अधिकारी करते रहे भ्रमण
आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी केंद्र का भ्रमण करते रहे। एएसपी चन्द्रकेश सिंह, सीओ भिनगा भरत पासवान व आलोक कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था को देखा। केंद्र में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि केंद्र के आसपास अभिभावक हों या कोई अन्य किसी को भी आने की अनुमति न दें। साथ ही परीक्षार्थियों को पूरी तरह से जांच कर ही अंदर प्रवेश दें।

परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की लाइन।

परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की लाइन।

परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की लाइन।

परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की लाइन।

परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें