फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिना लाइसेंस 86 हजार की दवाएं सीज

Tue, 09 Jun 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कस्बा में जनता पॉलीक्लीनिक में औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता ने मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान बिना लाइसेंस के रखी 86 हजार रुपये की दवाएं सीज की गईं। पॉलीक्लीनिक के पीछे एक कमरे में भारी मात्रा में दवाएं मिलीं। मौजूद कर्मी वेदप्रकाश श्रीवास्तव दवाओं का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। सीज दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद औषधि प्रसाधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पॉलीक्लीनिक का संचालन वेदप्रकाश श्रीवास्तव करते हैं, जबकि पंजीकरण डॉ. विनोद मिश्रा के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें