फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पात्र तक पहुंचाएं शासन की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर में एसडीएम इकौना द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन कर उसके निराकरण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


इस दौरान पच्चीस गरीबों को कंबल वितरित किया गया। उप जिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि गरीब, बेसहारा व सभी पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।

इसके लिए गांव में चौपाल का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।

उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, खाद्यान योजना, वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

एसडीएम ने कहा कि यदि कोई पात्र योजना से वंचित रहता है तो वह किसी भी समय उनसे मिल कर शिकायत दर्ज करा सकता है। जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह अपने परिवार के सभी बच्चों को स्कूल भेजे, अपने घर के आसपास सफाई रखें। इस मौके पर ग्राम प्रधान गौतम पासवान, राजेश कुमार, दीनानाथ, शिवपूजन, बब्लू चौधरी, मुकीम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें