फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद अधिक खून बहने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में शनिवार को दसियापुर निवासिनी महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण प्रसव के दौरान रक्तस्राव का प्रबंधन न हो पाना था।
विज्ञापन


मौत के बाद परिवारीजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संस्थागत प्रसव के लिए कई प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।

यहां तक कि प्रसव पीड़िताओं को घर से लाने व ले जाने की व्यवस्था के साथ-साथ आहार की व्यवस्था व लाने ले जाने वाली आशा को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

इसके बाद भी संस्थागत प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत हो रही है। इसका कारण योग्य चिकित्सकों का अभाव बताया जा रहा है। ऐसा ही कुछ शनिवार देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में घटित हुआ।
विज्ञापन


दसियापुर निवासिनी मालती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के कुछ देर बाद ही मालती को उच्च रक्तचाप की समस्या होने लगी जिसका समुचित इलाज ना हो पाने के कारण उसे रक्तस्राव होने लगा।

इसे भी चिकित्सक संभाल नहीं पाए जिसके चलते कुछ देर बाद मालती की अस्पताल में ही मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवारीजनों ने अस्पताल कर्मियों व चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आरोपों की जांच की जा रही है। यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-अवनीश त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें