फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंडल का पहला डायलिसिस सेंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय में मंडल के पहले डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ रविवार को किया गया। इस दौरान सांसद, विधायक व डीएम के साथ चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस सेंटर पर मरीजों को निशुल्क सुविधाएं मिलेंगी। यहां सभी प्रकार के डायलिसिस किए जाएंगे। श्रावस्ती जिला मुख्यालय भिनगा स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट बन कर तैयार थी।

इसका शुभारंभ रविवार को सांसद दद्दन मिश्रा ने फीता काट कर किया। इस दौरान भिनगा विधायक मोहम्मद असलम रायनी, डीएम दीपक मीणा, सीएमओ डॉ. बीके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह डायलिसिस यूनिट पीपीपी मोड़ पर स्थापित की गई है। इसके शुरू होने से जिले में किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों को डायलिसिस करवाने के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा।

सीएमएस डॉ. यूसी तिवारी ने बताया कि अब तक यहां के लोग लखनऊ में डायलिसिस करवा रहे थे। जिस पर उन्हें ज्यादा पैसा खर्च करने पड़ते थे। यह सुविधा अब जिले में निशुल्क मिलेगी।

इस दौरान डॉ. एनएन पांडेय, डॉ. फणींद्र सहित कई अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। वहीं सांसद ने बताया कि यह सुविधा जिले को मंडल में सबसे पहले मिली है। इससे स्थानीय मरीजों के साथ ही मंडल के अन्य जिले के मरीज भी इस यूनिट का लाभ ले पाएंगे।

नहीं लगानी पड़ेगी लखनऊ तक दौड़
डायलिसिस रक्त शोधन की एक कृत्रिम विधि होती है। इस प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है, जब किसी व्यक्ति के गुर्दे सही से काम नहीं करते।

गुर्दे से जुड़े रोग, लंबे समय से मधुमेह रोगी, उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों में कई बार डायलसिस की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे लोगों को अब तक डायलसिस के लिए लखनऊ जाना पड़ता था। जिले में यूनिट के शुरू होने से लोगों को अब वहीं यहीं पर निशुल्क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें