फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में करें भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा की ओर से रविवार को जिले के सभी बूथों व प्रमुख स्थानों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत घरों में स्टीकर व झंडा लगाया। पदाधिकारियों ने पीएम के आह्वान पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भागीदारी निभाने की अपील की।

जिले के सभी 815 बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रेडियो व टीवी के माध्यम से पदाधिकारियों सहित लोगों ने पीएम के मन की बात को सुना।
विज्ञापन


इस दौरान गिलौला में अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि देश से अब आतंकवाद के समूल नाश का समय आ गया।

इस दौरान स्वाती तिवारी ने कहा कि पीएम ने अपने मन की बात में देश की जनता से आह्वान किया कि जातिवाद, क्षेत्रवाद व संप्रदायवाद से ऊपर उठ कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी भागीदारी करें।

वहीं जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडेय ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मिल कर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत घरों में स्टीकर व झंडा लगवाया।

वहीं भिनगा नगर के व्यास भवन में सांसद दद्दन मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस दौरान शिवा तिवारी, अधिवक्ता मृगेंद्र उपाध्याय, दीपक त्रिवेदी, अटल गुप्ता, कुलदीप पाल, सुनील गौतम मौजूद रहे।

वहीं सिरसिया में जिला उपाध्यक्ष उदय त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। मौके पर राम सुंदर चौधरी, भानू, अनुराग त्रिपाठी, यज्ञराम मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें