फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 42 पंपों पर है ईंधन का दावा, फिर भी भीड़

Tue, 21 Apr 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 सिरसिया ​स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : सिरसिया ​स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए जुटी भीड़।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में डीजल-पेट्रोल का संकट कम हाेने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदारों ने ज्यादातर पंपों पर डीजल-पेट्रोल होने के दावे के बीच पंपों से लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है। कोई डिब्बे में लेकर लाइन में खड़ा है तो कोई वाहन लेकर धूप में खड़े होकर अपनी बारी की इंतजार करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में 50 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इनमें से 42 पंपों पर डीजल व पेट्रोल की उपलब्धता है, जबकि आठ पंप सूखे हैं। सूखे पंपों पर या तो तेल नहीं है का बोर्ड लगा दिया गया है या फिर बैरीकेडिंग लगाकर उन्हें बंद कर दिया गया है। वहीं जिन पंपों पर तेल है वहां लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। कई पंपों पर तो बिना लाइन के लिए लोगों की भीड़ लगी नजर आई। कोई वाहन लेकर लाइन में खड़ा नजर आ रहा है तो कोई डिब्बा लेकर धूप में अपनी बारी की प्रतीक्षा करता नजर आ रहा है।
भिनगा स्थित दिव्यम पेट्रोलपंप पर न तो डीजल है और न ही पेट्रोल। ऐसे में यहां पर तेल नहीं है का बोर्ड लगा दिया गया है। इसी तरह से सिरसिया क्षेत्र के जनकपुर स्थित एचपी पेट्रोलपंप पर लोग घंटों लाइन में लगकर तेल भराते नजर आए। वहीं इकौना के किसान सेवा केंद्र पेट्रोलपंप पर तेल न होने से सुबह ही बैरीकेडिंग लगाकर पंप को बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तेल कंपनी के प्रतिनिधियों से लगातार बातचीत की जा रही है। बहराइच में घाघरा पुल पर काम चलने से डायवर्जन किया गया है। ऐसे में इंडियन ऑयल व हिंदुस्तान पेट्रोलियम का डिपो लखनऊ में होने के कारण वहां से टैंकरों को आने-जाने में लगभग 10 घंटे का अतिरिक्त समय लगता है। टैंकर जब तक तेल लेकर वापस आते हैं तब तक अधिक मांग के चलते पंप सूख जाते हैं। शीघ्र ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

- दीपक कुमार वार्ष्णेय, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें