फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नेपाल के साथ समन्वय बैठक, सीता स्तंभ पर मरम्मत शुरू

Tue, 21 Apr 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर लगे स्तंभ की मरम्मत करते एसएसबी जवान। - फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर लगे स्तंभ की मरम्मत करते एसएसबी जवान।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 62 वीं वाहिनी के अधिकारियों व नेपाल के अधिकारियों के बीच सोमवार को सीमा समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीमा सुरक्षा पर चर्चा की गई और बैठक के सीमा स्तंभ 633/5 के मरम्मत कर कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन


सिरसिया के सुईया बार्डर क्षेत्र में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने की। बैठक में नेपाल सर्वे टीम व भारत की ओर से सर्वे ऑफ इंडिया की टीम मौजूद रही। सभी ने सीमा क्षेत्र में पड़ने वाले सीमा स्तंभों के संबंध में चर्चा की। कमांडेंट ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा की स्पष्टता व स्थिरता बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय, सहयोग को और मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में नेपाल के बांके जिले के मुख्य विकास अधिकारी दिल कुमार श्रेष्ठ, लेफ्टिनेंट कर्नल राम चंद्र श्रेष्ठ, पुलिस अधीक्षक अंगुर जीसी, नेपाल एपीएफ के पुलिस अधीक्षक भीम बहादुर चंद, पुलिस अधीक्षक हरीश बिष्टा, पुलिस उपाधीक्षक लाल सिंह बिष्ट व भीम सिंह राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें