फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में बेकाबू एसयूवी पेड़ से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लखनऊ से खरीदकर एक एसयूवी भिनगा स्थित एसएसबी मुख्यालय लाई जा रही थी। भंगहा मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन


वाहन में एसएसबी के दो जवान व अन्य दो लोग सवार थे। हादसे में दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। एसएसबी के दोनों जवान घायल हो गए।

सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा के लिए नई स्कार्पियो खरीदी गई थी। जिसे सोमवार को एसएसबी का चालक घनश्याम (30) उसे लखनऊ से एसएसबी मुख्यालय भिनगा ला रहा था। उसके साथ एसएसबी का जवान अनिल कुमार (35) भी था।

लखनऊ से निकलते समय उसे रास्ते में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बंठिहिवा निवासी गुलाम मोइनुद्दीन (25) व बहराइच में कोतवाली क्षेत्र के बनकटवा निवासी मनोज यादव (30) भी मिल गया, जिन्हें वाहन में बैठा कर जवान एसएसबी मुख्यालय आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य रात के करीब जैसे ही घनश्याम स्कार्पियो लेकर फोरलेन स्थित राप्ती नदी पुल व भंगहा मोड़ के मध्य पहुंचा तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। वाहन मार्ग किनारे लगे पेड़ से जा टकराया।

टक्कर तेज होने के कारण गुलाम की मौके पर ही मौत हो गई। चालक घनश्याम, अनिल कुमार व मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे एसएसबी जवानों ने आननफानन में तीनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां से तीनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहां इलाज के दौरान मनोज यादव की मौत हो गई। घनश्याम व अनिल की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें