श्रावस्ती। प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी जिले में अवैध शराब की भट्ठियां धधक रही है। इसका खुलासा करते हुए रविवार रात भिनगा व सिरसिया पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने नब्बे लीटर कच्ची शराब बरामद की।
भिनगा कोतवाली पुलिस ने रविवार रात मटखनवा गांव में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने गांव निवासी रामराज चौहान को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसी रात सिरसिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव में छापेमारी की।
जहां से पुलिस ने गांव निवासी अमेरिका को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध क्षेत्रीय पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत कर दोनों को न्यायालय में पेश किया।