फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 11 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। जिले में बुधवार रात आई रिपोर्ट में 25 लोग और कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 11 लोग इससे स्वस्थ हुए हैं। मौजूदा समय जिले में 106 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में 25 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें कोदिया गांव में एक, भरथा रोशनगढ़ में दो, वीरगंज में एक, वीरपुर में एक, रमवापुर में एक, टिटिहिरिया में एक, धर्मांतापुर में दो, मेढ़किया में एक, सिरसिया में एक, लक्ष्मनपुर में एक, पुराना डाकखाना भिनगा में एक, शिवगढ़ कला में एक, बढ़ईपुरवा गिलौला में एक, सोहेलदत्त नगर में एक, मुनीमपुर में एक, डोमाई में एक, लालपुर महरी में एक, रामकरनपुरवा में एक, संग्राम गंज में एक, राजापुर में एक, गडऱा बंठिहिवा में एक, बनकटवा कला में एक तथा पुतली तारा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। जबकि 11 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुए।
देखा जाए तो अब तक कुल 658445 लोगों की जांच कराई गई। साथ ही 8286 लोगों ने गैर जिलों में अपनी जांच कराई। इनमें से 687348 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जबकि 1097 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। मिले सभी संक्रमित होम क्वारंटीन किए गए हैं। जिले में इस दौरान 150 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इनमें इकौना 28, गिलौला 31, भंगहा 26, जमुनहा 23, सिरसिया 22 व भिनगा में 20 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। जिसे देखते हुए डॉ. एपी भार्गव ने जिलेवासियों से कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें