फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विशेष धरपकड़ अभियान में 19 गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती /इकौना। जिला पुलिस ने शुक्रवार रात एसपी के निर्देश पर विशेष धरपकड़ अभियान चलाया। इस दौरान जिला पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन, चाकू के साथ दो व शांति भंग की आशंका में 14 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान भिनगा कोतवाली पुलिस ने अमरहवा निवासी रामलाल को दस लीटर कच्ची शराब के साथ, सिरसिया पुलिस ने कसियापुर निवासी रामचंदर गौतम को 20 लीटर व परसा देवतहा निवासी राजकिशोर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि इकौना पुलिस ने ननके पुत्र रामा व एमएलए पुरवा निवासी इंद्रजीत को एक-एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इसके साथ ही जिला पुलिस ने 14 लोगों को शांतिभंग के आरोप में भी गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें