महिला के खाते से उड़ाए 34 हजार रुपये
इकौना (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खदरा निवासी आमिना खातून पत्नी मोहहम्मद आरिफ खान ने बुधवार को इकौना पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा है।
इसमें पीड़िता ने कहा है कि उसका पंजाब नेशनल बैंक शाखा इकौना में खाता है। इसमें से किसी अज्ञात ने फर्जी एटीएम कार्ड के सहारे चार बार में 34 हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़िता ने जब खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो उसे इसकी जानकारी हुई। ऐसे में पीड़िता ने इकौना पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।