फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन में जेसीबी, ट्रैक्टरट्राली व मोटर साइकिल सीज, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन करते आठ गिरफ्तार
विज्ञापन

श्रावस्ती। प्रशासन की सख्ती के बाद भी मल्हीपुर थाना क्षेत्र में मिट्टी व बालू का अवैध खनन जारी है। बुधवार को स्पेशल पुलिस टीम ने मिट्टी का अवैध खनन कर रही एक जेसीबी, छह ट्रैक्टर ट्रॉली व एक बाइक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्हें मल्हीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह स्पेशल पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर में जेसीबी लगाकर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। यहां मिट्टी का खनन कर रही एक जेसीबी, छह ट्रैक्टर ट्रॉली व एक बाइक बरामद किया। इस दौरान टीम ने मिट्टी का अवैध खनन कर रहे मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चमरपुरवा के मजरा माल्हे निवासी वारिस खां, भैंसाए के मजरा मधवापुर घाट निवासी जयकरन निषाद, सोनपुर कला निवासी नफीस खां चमरपुरवा के मजरा जैता निवासी कमलेश कुमार, चमरपुरवा निवासी अनिल कुमार, राम कुमार, बहराइच के थाना नवाबगंज अंतर्गत चनैनी निवासी साबिर खां, बनकसही निवासी पिंटू उर्फ हंसराज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें