फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं व विकास कार्यों को धरातल पर उतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जन-जन के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन विभिन्न विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में संबंधित विभागीय अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वह जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यक्रमों को धरातल पर उतारें। प्रत्येक पात्र को योजनाओं से लाभान्वित करें।

यह बातें मंगलवार को संयुक्त सचिव भारत सरकार व जिले के नोडल अधिकारी ने कटरा के एक होटल में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कही।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के बाद जिले के नोडल अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने कहा कि जिले की प्रत्येक गर्भवती का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाए।

नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों का समय से टीकाकरण हो। प्रत्येक गर्भवती व नवजात के टीकाकरण का लेखा जोखा ढंग से रखा जाए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिला बहुत पीछे है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

शिक्षक बच्चों को उनकी अभिरुचि के अनुसार पढ़ाएं। साथ ही टीम भावना के साथ काम करके साक्षरता दर को बढ़ाएं। कृषि विभाग की समीक्षा पर जानकारी हुई कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की गति बहुत धीमी है।
विज्ञापन


जिस पर नोडल अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने व जिले में संचालित जन सेवा केन्द्रों के संचालकों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बैठक में उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना की भी समीक्षा की गई।

इस दौरान डीएम दीपक मीणा, सीडीओ अवनीश राय, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. वीके सिंह, एलडीएम, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें