कटरा (श्रावस्ती)। इकौना तहसील प्रांगण में मंगलवार को तहसीलदार राम दयाल वर्मा के नेतृत्व में लोगों को वीवीपैट व ईवीएम की जानकारी दी गई।
इस दौरान तहसीलदार ने कहा कि इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वीवी पैट का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने लोगों को ईवीएम के बीयू व सीपीयू सहित वीवीपैट को चलाने, स्लिप निकालने आदि के बारे में जानकारी दी।
वहीं नायब तहसीलदार मुकेश चंद्र शर्मा ने मौजूद लोगों को ईवीएम व वीवी पैट के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने मॉक पोल कर ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली देखी। इस मौके पर स्थानीय लेखपाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।