श्रावस्ती। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस व राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में हुई सुनवाई में कुल 129 शिकायतें आईं। इनमें 16 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इस दौरान भिनगा कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम व एसपी ने की। उन्होंने शेष मामलों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों व विभागों को निर्देश दिया।
भिनगा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने की। जहां पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव की मौजूदगी में 19 मामले आए। इनमें से पांच मामले का मौके पर ही निपटारा किया गया। सोनवा थाने में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता की।
इसी क्रम में गिलौला, सिरसिया, मल्हीपुर व इकौना थाने में लोगों की शिकायतें सुनी गईं। जिले के सभी थानों में कुल 129 शिकायतें आईं। इनमें से 16 मामलों में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष मामलों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों व विभागों को निर्देश दिया गया।