फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अता हुई ईद की नमाज, गले मिल दिया मुबारक बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले भर में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी के साथ ही शुरू हुआ सेंवई खाने-खिलाने का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


भिनगा सहित जिले की अन्य ईदगाहों पर बुधवार को ईद की नमाज अदा करने के लिए भारी तादाद में लोग सुबह से ही पहुंचने लगे। नमाजियों की भारी भीड़ को देखते हुए ईदगाहों में भारी इंतजाम किए गए थे। पेशे इमाम की अगुवाई में ईद की नमाज अदा की गई। चिलचिलाती धूप व भीषण उमस भरी गर्मी के बावजूद ईदगाहों पर भारी भीड़ जुटी।

नमाज के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके लिए ईदगाह तिराहे से लेकर तहसील तिराहे तक आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया था। यही हाल इकौना, गिलौला, सिरसिया, जमुनहा, हरदत्त नगर गिरंट, बदला, नासिरगंज, भंगहा, लक्ष्मनपुर बाजार व सेमगढ़ा आदि क्षेत्रों का भी रहा। जहां लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी, साथ ही एक-दूसरे के गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारबाद दी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा। इस दौरान सुरक्षा के भारी प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी व होमगार्ड के जवानों को भी तैनात किया गया था। भिनगा ईदगाह पर नमाज के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसपी आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम भिनगा चंद्रमोहन गर्ग, सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव, कोतवाल दद्दन सिंह दल-बल के साथ मौजूद रहे। जिले के अन्य हिस्सों में संबंधित एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। इन सभी ने लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही शुरू हुआ सेंवई खाने-खिलाने का दौर गुरुवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें