फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पहली बारिश में उखड़ी 12 किमी सड़क, प्रदर्शन

विज्ञापन
तटबंध मार्ग पर जलभराव के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
नवाबगंज। प्रदेश सरकार के गड्ढामुक्त सड़क अभियान के दावों के बीच नेपाल सीमा को जोड़ने वाला नूरी चौराहा-जानकी गांव कलकलवा तटबंध मार्ग पहली बारिश में ही खराब हो गया। करीब 12 किलोमीटर लंबी यह सड़क जगह-जगह उखड़ गई है, जिससे बड़े गड्ढे और जलभराव हो गया है। बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन कर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले ही सड़क पर गिट्टी लेपन का कार्य हुआ था, लेकिन पहली बारिश में पूरी परत उखड़ गई। बनकसही गांव के पास वर्षों से जलभराव की समस्या है, जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सावन माह में राप्ती नदी से जल भरने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्कत होती है। सड़क की बदहाली की शिकायत कई बार लोक निर्माण विभाग से की गई, पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर घायल हो रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सावन शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में जवाहर यादव, धनीराम यादव, रमेश कुमार, मुकेश कुमार, आफाक बेग, हिदायत बेग और आसिफ बेग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें