फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं समाज की जननी, करें सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के खरगौरा बस्ती स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत शनिवार को एसपी ने दीप जलाकर की। इस दौरान उन्होंने समाज को महिलाओं का सम्मान करने की सीख दी।
विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहाकि मैं ऋणी हूं अपनी मां का जिन्होंने मुझे इस लायक बनाया। उन्होंने मुझे नम्रता के साथ ही जीवन जीने की कला सिखाई। सभी लोगों को महिलाओं के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए। महिला ही समाज की जननी है। जननी को सम्मान देना सभी का नैतिक कर्तव्य है।

आज के युग में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। फादर लोना ने कहा कि नारी समाज में पूजनीय है। बिना नारी के समाज का विकास संभव नहीं है। समाजसेवी प्रदीप कुमार बौद्ध ने कहा कि आज के समय में महिलाएं अपने कर्तव्य व अधिकार को जानने के लिए आगे आकर समाज में अहम भूमिका निभाएं। छात्रा मनसा, सुधा व नेहा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इकौना की छात्राओं ने जल ही जीवन है नाटक, दहेज गीत व ग्रुप डांस के साथ ही बाढ़ आपदा पर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा ने किया। फादर जूवीश ने कहा कि सभी को नारी के सम्मान के प्रति सजग रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें