फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वारंटी और शांतिभंग के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने शुक्रवार रात अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने आठ वारंटी व दो शांतिभंग करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान सिरसिया पुलिस ने पतलू निवासी उधोपुरवा, मल्हीपुर पुलिस ने फौजदार, विजय बहादुर व फतेह बहादुर निवासी मल्हीपुर को वारंट के मामले में गिरफ्तार किया। वहीं गिलौला पुलिस ने वारंटी कल्लू निवासी डिकरा, इकौना पुलिस ने राम शर्मा निवासी मध्य नगर, सरपंच निवासी बुद्धि पुरवा तथा सोनवा पुलिस ने एक अन्य वारंटी को गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही पुलिस ने दो अन्य को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


उधर जिला पुलिस ने शनिवार को सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 90 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम में चालान किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14200 रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें