फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को पिटता देख सदमे में मां ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरैया तराई स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की साथियों से शुक्रवार को कहासुनी हो गई थी। इस दौरान साथियों ने उसकी पिटाई कर दी। यह नजारा देख भट्ठे पर मौजूद युवक की 80 वर्षीय मां की सदमे में मौत हो गई।
विज्ञापन



बलरामपुर जिले के थाना हरैया अंतर्गत ग्राम भवनियापुर निवासी ज्वाला प्रसाद पुत्र छेदी मजदूर है। वह भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरैया तराई स्थित एक ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करता है। वह ईंट भट्ठे पर अपनी मां परमराजी (80) पत्नी छेदी के साथ रह रहा था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर ज्वाला प्रसाद की अन्य मजदूरों से कहासुनी हो गई थी।


इसके बाद कुछ मजदूरों ने ज्वाला प्रसाद की पिटाई कर दी। ज्वाला की चीख पुकार पर दौड़ी परमराजी की पुत्र को पिटता देख सदमे में मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक भिनगा बीके सिंह ने बताया कि वृद्धा की मौत स्वभाविक है। काफी वृद्ध होने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें