फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभः शिल्पा ने लिया गंगा सफाई जागरूकता का संकल्प

Tue, 15 Jan 2013 08:37 AM IST
नैनी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोमवार को महाकुंभ क्षेत्र अरैल स्थित परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद मुनि के शिविर में पहुंची। उन्होंने स्वामी चिदानंद, डीएम राजशेखर, एवं कैलिफोर्निया की साध्वी भगौती सरस्वती के साथ विश्व कल्याण यज्ञ का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


शिल्पा ने बताया कि उनकी मां की भी संगम आने की इच्छा थी, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ सकीं। स्वामी चिदानंद ने शिल्पा शेट्टी के हाथ में गंगा जल रखकर संकल्प दिलाया कि वह फिल्म जगत के लोगों से गंगा सफाई के लिए जागरूकता अभियान चलवाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने अभिनेत्री को रुद्राक्ष की माला पहनाई और प्रसाद ग्रहण कराया।

इससे पहले शिविर में प्रख्यात उद्योगपति हिंदुजा बंधु गोपीचंद्र, श्रीचंद्र एवं अशोक चंद्र ने यज्ञ में आहुति दी। एक भाई प्रकाशचंद्र स्विट्जरलैंड में होने के कारण यहां नहीं आ सके। शाम को हिंदुजा बंधु शिल्पा शेट्टी के साथ कुंभ मेला क्षेत्र से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें