फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन 60 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे

Tue, 29 Sep 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । पंचायत चुनाव 2015 के मद्देनजर जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य पद के लिए  प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्र भरे गए। जिला पंचायत के वार्ड एक से लेकर पांच तक 60 प्रत्याशियों ने 66 नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य के लिए अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में डीएम कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन अधिकारी/ डिप्टी कलक्टर अवधेश कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी/ जिला कृषि अधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीके त्रिपाठी की मौजूदगी में सुबह आठ से लेकर शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी रही। दोपहर तक जिला पंचायत सदस्य के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।

दोपहर बाद जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की होड़ लग गई। निर्धारित समय  शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की लाइन लगी रही। जिला पंचायत के वार्ड नंबर एक से आठ उम्मीदवारों ने दस पर्चे नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


 जिला पंचायत के वार्ड नंबर दो से 19 प्रत्याशियों ने 21 नामांकन पत्र, जिला पंचायत के वार्ड तीन से चार प्रत्याशियों ने चार नामांकन पत्र, जिला पंचायत के वार्ड चार से 13 प्रत्याशियों ने 15 नामांकन पत्र, जिला पंचायत के वार्ड पांच से 16 प्रत्याशियों ने 16 नामांकन पत्र दाखिल किए है।

 जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में जिला पंचायत वार्ड के पांच से  सपा नेता मुनव्वर जंग,  जिला पंचायत के वार्ड तीन से अनंग पाल, जिला पंचायत के वार्ड नंबर दो से वतन सिंह सैनी, जिला पंचायत के वार्ड एक से अरशद चौधरी पल्ठेड़ी, वार्ड चार से रूकमेश देवी पत्नी ठाकुर रामपाल  का नाम शामिल है।

कलक्ट्रेट कार्यालय में सुबह से प्रत्याशियों को पूछताछ के बाद अंदर भेजा जा रहा था। कलक्ट्रेट से दो सौ मीटर की दूरी बैरियर लगाए । डीएम ओपी वर्मा ने जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र कक्ष में जाकर जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें