फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 29 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भूतपूर्व सैनिकों को बीमारियों से निजात दिलाने के लिए जिला मुख्यालय पर एक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी। जिला प्रशासन ने गुड़ मंडी के पास एक भूमि का चयन कर लिया है। आज लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र कुमार यादव शामली पहुंचकर डीएम के साथ बैठक करके पूरे मामले की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी में सहारनपुर और मेरठ जिले को छोड़कर भूतपूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोई भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। भूतपूर्व सैनिकों ने जिला मुख्यालय पर जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण एवं परिषद कार्यालय और स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए भूमि मांगी थी।

 डीएम ओपी वर्मा ने इसके लिए दो हजार वर्ग मीटर भूमि प्रस्तावित की थी। पूर्व सैनिकों ने स्वास्थ्य सेवा केंद्र के लिए शहर की सीमा के अंदर भूमि की मांग की। पूर्व सैनिकों के अनुरोध पर डीएम ने गुड़ मंडी स्थल के पास एक हजार वर्ग मीटर जमीन स्वास्थ्य सेवा केंद्र के लिए उपलब्ध कराने की स्वीकृति दे दी है। भूमि का निरीक्षण करने के लिए रक्षा मंत्रालय से लेफ्टिीनेंट जनरल सुरेंद्र कुमार यादव आज डीएम के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें