फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर टूटा पुलिस का कहर

Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में महिला की शिकायत पर कच्ची गढ़ी में पहुंची गढ़ीपुख्ता पुलिस का कहर दलित युवक पर      टूट पड़ा। उसकी जमकर पिटाई होने से वह गंभीर रूप से  घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिला अस्पताल में गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कच्ची गढ़ी निवासी मीना ने शुक्रवार को सौ नंबर पर फोन करके शिकायत की थी कि उसका पति झगड़ा कर रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। आरोप है कि उसके बाद पुलिस ने महिला के पति विनोद को पीटना शुरू कर दिया और अपने साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने विनोद को बुरी तरह पीटा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पता चलने पर परिजन वहां पर पहुंचे और उन्होंने उसे थानाभवन सीएचसी में ले गए। लेकिन शनिवार को को उन्होंने उसे नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से भी उसको रेफर कर दिया। 
शनिवार को पीड़ित कलेक्ट्रेट पर परिजनों सहित शिकायत करने पहुंचा। लेकिन वहां पर बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।  जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया है। विनोद की पत्नी का कहना है कि पुलिस ने समझाने बुझाने की बजाय उसे जमकर पीटा। दूसरी ओर, पुलिस इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें