फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: क्रिकेट खेलते हुए युवक की हृदय गति रुकने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम, तीन बहनों का था इकलौता भाई

Sat, 27 Jan 2024 01:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार सुबह एक युवक की क्रिकेट खेलने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बताया गया कि वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक कुलदीप का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सर्राफ व्यापारी के पुत्र की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह साथियों के साथ सुबह किक्रेट खेलने गया था। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के आवास पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक की मौत से सर्राफा बाजार में दुकानें बंद रही।
विज्ञापन


शहर के टंकी रोड विवेक विहार निवासी सर्राफ व्यापारी सुखमाल वर्मा के पुत्र कुलदीप(28) रोजाना की तरह शनिवार सुबह वीवी पीजी कॉलेज के मैदान में साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गए थे।

क्रिकेट खेलना ही शुरू किया था कि बॉल फेंकते ही कुलदीप जमीन पर गिर गए। साथियों ने उसे उठाया, लेकिन वह कुछ बोल नहीं सके। इसके बाद उसे कार से सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकाें ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने युवक की हृदय गति रुकने से मौत होना बताया है।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि सुखमाल वर्मा की बड़ा बाजार में ठाकुरद्वारा मंदिर के निकट सर्राफ की दुकान है। कुलदीप भी अपने पिता की साथ दुकान पर ही काम में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन

मृतक के घर पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala
मृतक के तीन बहनाें का इकलौता भाई था। इनमें एक बहन शादीशुदा है और दो बहनों की अभी शादी नहीं हुई है। मृतक की पत्नी व बहनों समेत पूरे परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।

मृतक की 13 माह की एक बेटी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उनके आवास पर लग गई। लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में लगे रहे। उधर, युवक की मौत होने पर ठाकुरद्वारा के आसपास पर सर्राफा बाजार बंद रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें