फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने से युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

जलालाबाद। क्षेत्र के गांव डेरा सोंहजनी में गंगोह रोड पर पीछे से आई बाइक की टक्कर लगने पर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब छह बजे क्षेत्र के गांव डेरा सोंहजनी निवासी अमित कुमार (22 ) सेना में भर्ती की तैयारी के लिए गंगोह-जलालाबाद रोड के किनारे दौड़ लगा रहा था। गांव के हनुमान मंदिर के निकट वह पहुंचा। इसी बीच पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अमित और उसका साथी राहत घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को थानाभवन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई। राहत की स्थिति गंभीर बनी हुई है। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस चौकी प्रभारी पवन सैनी ने बताया कि बाइक की टक्कर लगने के बाद आरोपी फरार हो गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें