थानाभवन। मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी मन्नवर (28) की सोमवार रात शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की पहचान के प्रयास शुरू किए।
तलाशी लेने पर युवक की जेब से रेलवे टिकट और कुछ रुपये मिले। उसके पास मोबाइल फोन भी था। मोबाइल फोन से कॉल के जरिए जीआरपी ने परिजनों से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी। पिता चिन्नू अली ने बताया कि मन्नवर सोमवार शाम अपनी ससुराल कैराना जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। रात करीब नौ बजे ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। वह संभल पाता, इससे पहले ही ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी पुष्पेंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों के अनुसार मन्नवर के पांच बेटे और एक बेटी है।अचानक हादसे में मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।