फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने डीएम से की खेल की मूलभूत सुविधाओं की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बा ऊन में युवाओं के लिए खेल मैदान पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में युवाओं ने डीएम से खेल मैदान पर मूलभूत सुविधाओं व व्यायाम के उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के युवा भर्ती की तैयारियों हेतु सड़कों पर दौड़ लगाते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गागौर रोड पर सरकारी भूमि पर कुछ युवाओं ने ट्रक बनाकर दौड़ शुरू की, लेकिन वहां पर पीने के पानी, शेड, व्यायाम के उपकरण उपलब्ध नहीं है। जिससे युवा भर्ती हेतु तैयारी नहीं कर पाते हैं। इस संबंध में दर्जनों युवाओं ने डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन देकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। जिस पर डीएम ने बीडीओ प्रवीण कुमार को कार्रवाई के आदेश दिए। ज्ञापन देने वालों में विशु, रजत, रुपेश, विशाल, अक्षित, मोहित, लक्ष्य, सभासद विनीत चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें