फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने बुढ़ाना फाटक से आगे सिग्नल पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

हरिद्वार से अजमेर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार देर रात शामली रेलवे स्टेशन से चली तो बुढ़ाना फाटक से आगे सिग्नल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वह ट्रेन की टक्कर दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन चालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी व शहर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लिया और उसकी जेब की तलाशी लेते हुए शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें