फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पार्क में युवती को इंजेक्शन लगा रहे युवक को पकड़ा

Sun, 12 Jul 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में युवती को इंजेक्शन लगाने पर हंगामा हो गया। एक युवक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने युवक को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कोच है और युवाओं को अभ्यास कराता है। युवती पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित नवीन मंडी परिसर में सुबह के समय युवक व युवती भर्ती की तैयारी के लिए वहां दौड़ लगाते हैं। शनिवार सुबह वेद विहार कालोनी निवासी सहेन्द्र भी मंडी परिसर में टहलने गए थे। इसी दौरान उन्होंने सुनसान जगह पर दो युवकों को दो युवतियों के हाथ पर इंजेक्शन लगाते देखा। सहेंद्र का कहना है कि जब वह उनके करीब पहुंचा तो युवक घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे।
सहेंद्र ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हेा गए। लोग मौके पर पहुंचे एक युवक को पकड़ लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस और हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। युवक ने पूछताछ में अपना नाम आबिद बताया। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस युवक को थाने लेकर पहुंची और युवती के परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती को हाल ही में बुखार आया था। इस कारण कमजोरी थी। वह दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रही है, इसलिए युवती की सहमति से बी-12 का इंजेक्शन लगाया गया था।
युवती पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। युवक के कब्जे से कोई इंजेक्शन नहीं मिला है। हालांकि चर्चा है कि युवती को नशे का इंजेक्शन लगाकर यह जांच की जा रही थी कि इसे लगाने से वह कितनी तेज और देर तक दौड़ सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों पक्ष चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें