फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवती बरामद, महापंचायत में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

Mon, 16 Nov 2026 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना के ऊंचा गांव में हिंदू महापंचायत में मौजूद हिंदू संगठन के लोग और ग्रामीण-संवाद - फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित
विज्ञापन
कैराना (शामली)। ऊंचा गांव के शिव मंदिर में रविवार को युवती के अपहरण और कथित धर्मांतरण के मामले को लेकर हिंदू महापंचायत हुई। इसमें हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने युवती को परिजनों को सौंपने तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग करते हुए पुलिस को 24 घंटों का समय दिया है।
विज्ञापन

चार नवंबर को ऊंचा गांव निवासी युवती को हरियाणा के यमुनानगर निवासी आसिफ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आसिफ समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और धर्मांतरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार रात पुलिस ने युवती को यमुनानगर से बरामद कर लिया। इसके बावजूद रविवार को शिव मंदिर में महापंचायत आयोजित की गई।
महापंचायत में महाराज डॉ. गौतम नाथ योगी ने कहा कि हिंदू समाज की बेटी को इस तरह ले जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवती को तुरंत परिजनों को सौंपने और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। अश्वनी शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महापंचायत में 24 घंटे का अल्टीमेटम पुलिस को दिया गया है। रोहित प्रधान, नितिन चौधरी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और युवती को परिवार के सुपुर्द करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रविंद्र चौहान ने 10 लोगों की कमेटी गठित की। यह कमेटी युवती को परिजनों को सौंपने और आगे की कार्रवाई के संबंध में पुलिस-प्रशासन से बातचीत करेगी।
पंचायत में सीओ हेमंत कुमार और कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार भी पहुंचे। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। युवती के बयान और मेडिकल की प्रक्रिया कराई जा रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पंचायत में पहल सिंह सैनी, विशाल सैनी, अंकित चौहान, संदीप गुर्जर, दक्ष चौधरी, गौरव चौहान आदि मौजूद रहे।

दोपहर में स्थगित की, बाद में फिर हुई महापंचायत
युवती की बरामदगी की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने दोपहर में महापंचायत स्थगित कर दी थी। हालांकि, बाद में संगठन के पदाधिकारियों ने आपसी बातचीत के बाद पंचायत करने का निर्णय लिया। इसके बाद ऊंचा गांव के शिव मंदिर में महापंचायत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें