जलालाबाद। गांव अंबेहटा याकूबपुर में रेलवे फाटक के पास युवक का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक की मौत ट्रेन से गिरकर होने की आशंका जताई है।
सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे राहगीर ने अंबेहटा याकूबपुर रेलवे फाटक के पोल संख्या 111 के पास ट्रैक किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जीआरपी व जलालाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक नीले रंग का लोअर और चेकदार शर्ट पहने हुए था। जांच अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर हादसे में युवक की मौत होने की आशंका है। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।