फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अब माध्यमिक विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को होगी प्रतिभा की परख

Tue, 07 Jul 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों में अब प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिभा की परख की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों की रचनात्मक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और नेतृत्व क्षमता को भी निखारने पर विशेष जोर दिया जाएगा और कई गतिविधियों को आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त और माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। नई कार्ययोजना के अनुसार विद्यालयों में माह के प्रथम शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें नृत्य, गीत, चित्रकला, रंगोली सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल रहेंगी। द्वितीय शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता और टीम भावना को बढ़ावा देंगे।
तृतीय शनिवार को निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद, सुलेख और अन्य साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
चतुर्थ शनिवार को किशोर संसद, सांस्कृतिक एवं प्रतियोगात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास किया जाएगा। डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की इस नई पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रखकर उनके व्यक्तित्व के बहुआयामी विकास को बढ़ावा देना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक सक्षम और आत्मविश्वासी बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें