फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में युवक की मौत

Fri, 11 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन/शामली। कस्बे में नौजल रोड पर साइकिल में बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले, जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा कई  गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर थानाभवन में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। आसपास के कई थानों की पुलिस कस्बे में तैनात कर दी गई।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार शाम थानाभवन के मोहल्ला टंकी निवासी दो युवक मोटरसाइकिल से नौजल रोड स्थित अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसान इंटर कॉलेज के पास साइकिल से अपने गांव नौजल जा रहे दो युवकों से उनकी टक्कर होने पर युवकों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई।

इकट्ठा हुए लोगों ने उनका विवाद निपटा दिया। इसी दौरान वहां तांगे से गुजर रहे एक ग्रामीण ने गांव नौजल में कॉल कर झगड़े की सूचना युवकों के परिजनों को दी। इस पर ग्राम नौजल से लगभग दो दर्जन लोग लाठी-डंडो व धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे तथा बाइक सवारों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हमले की सूचना जैसे ही मोहल्ला टंकी में युवकों के परिजनों को मिली तो वह भी मौके की ओर दौड़ पडे़। उधर, पहले से तैयार नौजल के युवकों ने धारदार हथियार से टंकी मोहल्ला निवासी युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर मौके से फरार हो गए।

एक तरफा हुए हमले में भूरा (27) पुत्र शिवकुमार की स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मौत हो गई, जबकि संदीप, नटवर, पोपीन, दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें संदीप व पोपीन को शामली चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया। इनके अलावा हमले में कुछ और लोग भी घायल हुए। घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ।

अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। घटना की सूचना पर पुलिस थानाभवन स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। वहां से पुलिस ने मृतक भूरा का शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाना चाहा, तो लोगों ने विरोध कर दिया।

पुलिस और लोगों के बीच तीखी झड़प हुई। इसी बीच एएसपी वीके मिश्र, सीओ सिटी निशांक शर्मा तथा तीन थानों की पुलिस सहित थानाभवन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा पीड़ित परिवार व नगरवासियों को समझा-बुझाकर शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


कस्बे में पुलिस तैनात
संघर्ष के दौरान युवक की हत्या को लेकर कस्बे में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके चलते आसपास के थानों की पुलिस बुलाई गई। रात तक सीओ शामली थानाभवन में कैंप किए रहे। कस्बा में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें