दिल्ली रोड स्थित ग्रीन सिटी बैंकट हाल में मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित नार्थ जोन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप रॉक गोल्ड एकेडमी की टीम ने जीती।
मार्शल आर्ट फाउंडेशन के महासचिव इमरान चौधरी ने नार्थ जोन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया चैंपियनशिप में अमृतसर, भटिंडा, हिमाचल प्रदेश, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बड़ौत, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर समेत कई शहरों के करीब 370 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रॉक गोल्ड एकेडमी के चेयरमैन सुनील गोयल ने नार्थ जोन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
सोमवार को चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में अलग अलग भार वर्ग से शामली के खिलाड़ी खुशी, वंशिका, रिया, तनुषा मलिक, आरती मलिक, मानसी मलिक ने स्वर्ण पदक जीते।
इसके अलावा अमृतसर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और दो रजत और एक कांस्य पदक, भटिंडा के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और छह रजत पदक, अंबाला के दो खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक, बिजनौर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक, बागपत के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण पदक, छह रजत और नौ कांस्य पदक जीते।
गाजियाबाद की टीम ने दो स्वर्ण पदक, प्राइड अकादमी की टीम ने 39 पदक प्राप्त किए, इनमें 25 स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। इसमें रॉक गोल्ड एकेडमी की टीम प्रथम, प्राइड अकादमी टीम की द्वितीय और अमृतसर की टीम तृतीय रही।