फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिक्रिया को बदल सकते हो, परिस्थिति को नहीं : रश्मि

विज्ञापन
थानाभवन में श्री बाला जी धाम पर  संगीत मय सुंदरकांड का पाठ करती महिलाएं  । संवाद
विज्ञापन
थानाभवन। श्री बालाजी धाम में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की नगर महिला इकाई के तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड़ का आयोजन हुआ। नगर अध्यक्ष रश्मि गर्ग ने कहा कि आप स्थिति- परिस्थिति को नहीं बदल सकते हो, लेकिन अपनी प्रतिक्रिया को जरूर बदल सकते हो।
विज्ञापन

शिल्पी अग्रवाल ने कहा कि आपकी प्रतिक्रिया गीत के रूप में भी हो सकती है और गाली के रूप में भी, यह तो आपके ऊपर ही निर्भर है। विचार करें, कहीं आप भी तो अज्ञानवश अकारण क्लेशों को तो जन्म नहीं दे रहे हो। जीवन बहुत कुछ उस शीतल कुएं की तरह हैं, जिसके आगे झुक जाना ही कुछ प्राप्त करने की शर्त है। कुएं के सामने चाहे जितनी देर खड़े हो जाए, मगर झुके बिना वह सेवा में समर्थ नहीं हो पाएगा। कार्यक्रम में सचिन शर्मा, दीपिका अग्रवाल, कीर्ति, दीपा तायल, प्राची गर्ग, अनिता बंसल, ममता रानी ,सुनिता अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें