फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ: बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कोर्ट पहुंचे लॉरेंस-गोगी गैंग के दो शूटर

Mon, 16 Nov 2026 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश के आरोपी योगेश टूंडा और दीपक डबास को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा में कैराना कोर्ट लाया गया। दोनों ने फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताकर सुरक्षा मांगी थी।

 

विज्ञापन
बुलटप्रूफ जैकेट में कोर्ट लाए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों पर भी नजर आने लगा है। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या की साजिश में आरोपी बनाए गए लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के दो शूटर सोमवार को बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कैराना कोर्ट में पेश हुए। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल से कैराना लाया गया। पेशी के दौरान दिल्ली और शामली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: किराये के मकान में मिला नर्स का शव, पास में इंजेक्शन और सिरिंज बरामद, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Trending Videos

गत 26 अगस्त की शाम शामली के आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से घर लौट रहे हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के पांच दिन बाद 31 अगस्त को शामली पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या में शामिल दो शूटर मोहित और सुमित को मार गिराया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या की साजिश में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के अलावा तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के शूटर योगेश टूंडा, दीपक डबास और दिनेश करालिया को भी आरोपी बनाया था।

पिछले महीने तिहाड़ जेल में बंद योगेश टूंडा और दीपक डबास को कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कराया गया था। शामली पुलिस ने दोनों को हत्या की साजिश के मामले में आरोपी बनाते हुए अदालत में रिमांड कराया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों शूटरों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर अदालत ने सोमवार को दोनों को पेश करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

हरियाणवी सिंगर हत्याकांड, बुलटप्रूफ जैकेट में कोर्ट लाए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उधर, तीन नवंबर को दोनों शूटरों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताई थी। उन्होंने पेशी के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनाकर अदालत में लाने की मांग की थी। इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तिहाड़ जेल से बंदी रक्षक वाहन में दोनों को कैराना कोर्ट लाया गया।

इस दौरान दिल्ली पुलिस, शामली पुलिस और कैराना पुलिस के अधिकारी भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौजूद रहे। बंदी रक्षक वाहन से उतारकर दोनों शूटरों को पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जाया गया। हालांकि, फाइल स्थानांतरित होने के कारण बाद में उन्हें अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस दोनों को कड़ी सुरक्षा में वापस तिहाड़ जेल ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें